
खरसिया अपडेट। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री राधेश्याम राठिया आज विशेष प्रवास पर चपले पहुंचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए यहाँ उन्होंने क्षेत्र के गौरवशाली और ऐतिहासिक काली मेले की सुविधाओं में विस्तार करते हुए काली मंदिर के समीप सामुदायिक भवन का विधिवत भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि इस भवन के बनने से मेले की भव्यता और बढ़ेगी। स्थानीय निवासियों ने सांसद महोदय का पुष्पगुच्छ और पारंपरिक तरीके से स्वागत कर इस सौगात के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।विदित हो कि चपले का वार्षिक काली मेला पूरे क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। हर साल इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी दूर-दराज से पहुंचते हैं। मंदिर परिसर के पास एक व्यवस्थित सामुदायिक भवन की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब सांसद राधेश्याम राठिया के विशेष प्रयासों और उनकी कृपा से इस नए भवन की स्वीकृति मिली है, जिससे मेले के दौरान आने वाले लोगों के रुकने और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी आसानी होगी।
सांसद ने किया विकास कार्यों का वादा
भूमि पूजन के दौरान उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद राठिया ने कहा— "चपले का काली मेला पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है। यहाँ आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को अब तक व्यवस्थित स्थान की कमी खलती थी, जिसे दूर करने के लिए इस सामुदायिक भवन की सौगात दी गई है। हमारा लक्ष्य है कि धार्मिक आयोजनों में आने वाले किसी भी भक्त को असुविधा न हो।
इस गरिमामय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका रही। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य (BDC), ग्राम पंचायत चपले के सरपंच, उप-सरपंच सहित नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग और महेश साहू सहित अन्य स्थानीय नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता शामिल रहे।शिलालेख का अनावरण कर और कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।



.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)