ग्राम मुरा में 23 अप्रैल से 'श्री हरि महायज्ञ' का शंखनाद; गहिरा गुरु आश्रम के आचार्य संपन्न कराएंगे अनुष्ठान

Deepak Patel
By -
0


खरसिया अपडेट। रायगढ़ जिले के ग्राम मुरा में आगामी 23 अप्रैल से भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहाँ समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 'श्री हरि महायज्ञ एवं भव्य मेला 2026' का भव्य आयोजन सुनिश्चित हुआ है। 8 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-शांति के लिए विशेष आहुतियां दी जाएंगी। वैदिक रीति-रिवाज से होंगे कार्यक्रम  प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अप्रैल (बुधवार) को शाम 4 बजे पंचांग पूजन, कलश यात्रा और मण्डप प्रवेश के साथ होगा। 24 अप्रैल को सुबह यज्ञारंभ और आवाह्न पूजन किया जाएगा। इस पूरे महायज्ञ का संचालन श्रद्धेय आचार्य पं. अरुण भूषण शास्त्री जी (गहिरा गुरु आश्रम) के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। भजन और प्रवचन की रहेगी धूम: यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे और शाम 07:00 बजे भव्य आरती का आयोजन होगा। वहीं रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रवचन, कीर्तन-भजन और जसगीत पार्टियों की प्रस्तुति होगी, जिसके लिए स्थानीय मंडलियों को सादर आमंत्रित किया गया है।धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ यहाँ भव्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जो स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। 30 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ इस भव्य कार्यक्रम का समापन होगा। समस्त ग्रामवासी मुरा ने इस पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को उपस्थित होने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम;-

23.04.2026 (बुधवार): शाम 04 बजे पंचांग पूजन, कलश यात्रा, मण्डप प्रवेश
24.04.2026 (गुरुवार): सुबह यज्ञारंभ, आवाहन पूजन, हवन, आरती, रात्रि कीर्तन-भजन
25.04.2026 (शुक्रवार): पूजन, हवन आरती, रात्रि प्रवचन, कीर्तन-भजन
26.04.2026 (शनिवार): पूजन, हवन आरती, रात्रि प्रवचन, कीर्तन-भजन
27.04.2026 (रविवार): पूजन, हवन आरती, रात्रि प्रवचन, कीर्तन-भजन
28.04.2026 (सोमवार): पूजन, हवन आरती, रात्रि प्रवचन, कीर्तन-भजन
29.04.2026 (मंगलवार): पूजन, हवन आरती, रात्रि प्रवचन, कीर्तन-भजन
30.04.2026 (बुधवार): पूजन, हवन आरती, रात्रि प्रवचन, कीर्तन-भजन


Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)