खरसिया NH-49 पर अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का डंडा, चपले बायंग चौक हुआ अतिक्रमण मुक्त

Deepak Patel
By -
0
खरसिया अपडेट। रायगढ़ जिले के रॉबर्टसन (चपले बायंग चौक) स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर लंबे समय से बना हुआ अवैध कब्जा आखिरकार हटा दिया गया है। तहसीलदार खरसिया के आदेशों की अवहेलना कर किए गए इस अतिक्रमण को प्रशासन ने आज सख्ती दिखाते हुए ध्वस्त कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, यह अवैध कब्जा सुकांती भानु प्रताप पटेल (टीएसएस प्रबंधक, मूरा) द्वारा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व खुद एसडीएम दोसी (IAS) कर रहे थे। राजस्व विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। जनता ने इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी। प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि सार्वजनिक भूमि पर कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)