वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया युवा नवाचार का हौसला, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाले हरिओम को दिया मदद का आश्वासन।

Deepak Patel
By -
0
खरसिया अपडेट। सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी इलेक्ट्रिक कार से तहलका मचाने वाले खरसिया के युवा मैकेनिक हरिओम से आज छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की। मंत्री जी ने हरिओम के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। दिनभर दुकान, रात भर इनोवेशन मुलाकात के दौरान हरिओम ने मंत्री जी को बताया कि वह सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक अपनी दुकान पर काम करते हैं, और उसके बाद रात के 2:00 बजे तक जागकर अपनी इलेक्ट्रिक कार के प्रोजेक्ट पर मेहनत करते हैं। बजट की कमी के कारण अभी उनका वर्कशॉप का काम रुका हुआ था, जिसे लेकर उन्होंने मंत्री जी से मदद का आग्रह किया।
'स्वच्छंद' योजना से जुड़ेंगे हरिओम
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हरिओम के जज्बे को सलाम करते हुए कहा, "मैं अपनी तरफ से पूरा प्रयास करूँगा।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिओम का फॉर्म 'स्वच्छंद' योजना के तहत भरवाया जाए, ताकि उन्हें सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग मिल सके।
खरसिया के इस युवा ने साबित कर दिया है कि अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो सीमित संसाधनों में भी बड़े आविष्कार किए जा सकते हैं। मंत्री जी के इस कदम से क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी उत्साह का माहौल है। मुलाकात के अंत में मंत्री ओपी चौधरी ने बड़े भाई की तरह हरिओम का हौसला बढ़ाते हुए कहा, "काम अच्छे से करो और मुझसे बीच-बीच में मिलते रहना।" मंत्री जी के इस अपनेपन ने युवा नवाचारी का उत्साह दोगुना कर दिया है।

Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)