रायगढ़। जिले के चपले (राबर्टसन) में आगामी दिनों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बनने जा रहा है। यहां “श्री हनुमंत कथा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो 28 मई 2026, गुरुवार से 3 जून 2026, बुधवार तक चलेगा।इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी (श्री धाम, अयोध्या, उत्तर प्रदेश) द्वारा किया जाएगा, जिनकी मधुर वाणी और भक्तिमय प्रवचन श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देंगे।
कार्यक्रम से पहले 27 मई 2026 को दोपहर 3:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और भगवान हनुमान जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी आमंत्रित हैं।गौरतलब है कि चपले गांव में इससे पहले भी कई प्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। यहां अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, इंद्रेश उपाध्याय जी, चिन्मयानंद बापू, विष्णुप्रिया जी सहित कई संत-महात्माओं की कथाएं हो चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।”। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध किए जा जाएंगे। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आएगा।
निवेदक: श्रीवास परिवार एवं समस्त ग्रामवासी चपले व क्षेत्रवासी, यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था का केंद्र बनेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
देखें: श्री हनुमंत कथा से जुड़ा भक्तिमय वीडियो
▶️ वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें