रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चोढ़ा में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लगभग 30 वर्षीय खुलेश्वर राठिया के रूप में हुई है, जो ग्राम फरकानारा का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से अपने मामा के गांव चोढ़ा में ठहरा हुआ था। इसी दौरान किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते उसने यह कदम उठा लिया।ग्रामीणों के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है और खबर अपडेट की जा रही है।

