रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी का असर, विभिन्न क्षेत्रों में तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच दर्ज, जानिए अपने इलाके का हाल

Deepak Patel
By -
0


रायगढ़। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार बढ़ते हुए 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं (लू) के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप तेज होने लगती है और दोपहर तक हालात बेहद कठिन हो जाते हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी पहले की तुलना में कम भीड़ देखी जा रही है। गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों, राहगीरों और छोटे व्यापारियों को हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आने लगी हैं, जिनमें डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और लू लगने के मामले शामिल हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई है। 

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। जारी आदेश के अनुसार 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश निर्धारित की गई है। गर्मी का असर अब दिन के साथ-साथ रात में भी महसूस होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

अपने ब्लॉक का तापमान नीचे देखें👇


ब्लॉक/क्षेत्र तापमान (°C)
रायगढ़ शहर 40–41°C
खरसिया 40–41°C
धरमजयगढ़ 39–40°C
घरघोड़ा 40–41°C
लैलूंगा 38–39°C
तमनार 39–40°C
पुसौर 40–41°C
सारंगढ़ क्षेत्र 40–41°C

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)